रिपोर्ट- मोहम्मद अरशद
खेतासराय / जौनपुर । पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने मुख्य चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें यातायात नियम का पालन न करने पर पुलिस ने 19 दुपहिया वाहनों का चालान कर दिया ।पुलिस की इस कार्रवाई से पुलिस बूथ पर गहमागहमी का माहौल रहा ।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सांयकाल 7 बजे मुख्य चौराहे पर कस्बा इंचार्ज अनिल पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुपहिया वाहनों को रोककर यातायात नियमों के तहत तलाशी ली । पुलिस की अचानक कार्रवाई से बाइक चालकों में खलबली मच गई । लोग अपनी गाड़ियो को पुलिस बूथ से पहले रोक कर दूसरे रास्ते से निकलने लगे । हालांकि तलाशी में पुलिस को कोई आपत्तिजनक चीज हाथ नही लगी । इस दौरान यातायात नियम का पालन न करने पर 19 मोटरसाइकिल के चालान काटे गए ।
पुलिस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लल्लू सिंह, एसआई अशोक कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल दिवाकर यादव, आशुतोष तिवारी समेत अन्य पुलिस के जवान शामिल रहे ।

0 Comments