लौह पुरुष के 150वी जयंती पर रन फॉर यूनिटी एवं फ्लैग मार्च कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

 बरसठी / जौनपुर| राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को थाना अध्यक्ष देवानंद रजक के नेतृत्व में बरसठी पुलिस ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने मियांचक बाजार में तिरंगा यात्रा और पैदल मार्च निकालकर लोगों को एकता और अखंडता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाए और पूरे बाजार का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों ने एकता की प्रतीक दौड़ भी लगाई, जिससे माहौल देशभक्ति और जोश से भर उठा। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को ऊर्जावान बना दिया, वहीं ऊपर से उड़ते ड्रोन कैमरे ने कार्यक्रम की झलकियों को कैद कर लोगों को आकर्षित किया। इस दौरान थाना अध्यक्ष देवानंद रजक ने कहा कि “सरदार पटेल ने जिस भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया, वही आज हमारी राष्ट्रीय एकता की नींव है। उनका जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की प्रेरणा देता है।” इस अवसर पर उपनिरीक्षक अम्बरीश कुमार सिंह, पारसनाथ यादव, ओम प्रकाश पांडेय, अनिल कुमार वर्मा सहित पुलिस बल के जवानों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और लोगों को सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments