मड़ियाहूं/ जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र में अराजकता फैलाने की नियत से शनिवार की रात में फूलवारी गांव में उड़ती नीली रोशनी को लोगों ने ड्रोन समझ लिया और गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सच सामने लाया कि असल में यह ड्रोन नहीं बल्कि नीली एलईडी लाइट लगी पतंग थी।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीन युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान नन्दलाल राजभर, दीपक राजभर और रवि प्रकाश राजभर (सभी निवासी ग्राम गुतवन, थाना नेवढ़िया, जौनपुर) के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास से एलईडी लगी पतंग बरामद कर ली। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अफवाह फैलाना न केवल अपराध है बल्कि इससे समाज में अनावश्य भय और अव्यवस्था फैलती है।
पुलिस ने गिरफ्तार तीनों पतंगबाजों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही के लिए चालान न्यायालय भेज दिया।

0 Comments