संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,दहेज उत्पीड़न का आरोप

 


विजय बाजपेयी

नानपारा/बहराइच। थाना खैरीघाट क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका की बहन ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना खैरीघाट क्षेत्र के ग्राम अलीनगर में रविवार रात्रि करीब 11 बजे सोफिया (22) पत्नी शाहरुख का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। सोफिया मूल रूप से नानपारा कोतवाली क्षेत्र के मझौवा भुलौरा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी दो साल पूर्व अलीनगर निवासी शाहरुख से हुई थी।मृतका की बहन शाहजहां ने बताया कि सोफिया का पति शाहरुख अक्सर उसे दहेज न मिलने के कारण प्रताड़ित करता रहता था।शाहजहां ने बताया की सोफिया का पति उसको अक्सर मारता रहता था। परिजनों को रविवार शाम करीब 5 बजे सोफिया द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राशिद अली खान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments