मोतीपुर में एक दिन के लिए थाना अध्यक्ष बनी छात्रा ममता, सुनी फरियाद


रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

बहराइच। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत थाना मोतीपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कस्तूरबा आवासीय विद्यालय कुड़वा की कक्षा 10 की छात्रा ममता को एक दिन के लिए थाना अध्यक्ष बनाया गया । ममता ने थानाध्यक्ष का पद संभालते ही फरियादियों की फरियाद सुनते हुए सभी प्रार्थना पत्रों का निरीक्षण कर उससे संबंधित कर्मचारी को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिए । कार्यक्रम में आई हुई छात्राओं को 1090, 112, 108, 1098 ,1081 , आदि टोल फ्री नंबर की जानकारी देते हुए उन्हें महिला सुरक्षा और कानून के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई ।थाना अध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान की अंतर्गत एक दिन के लिए छात्रा ममता को थाना अध्यक्ष बनाया गया छात्रा ने पदभार ग्रहण करते ही जनसुनवाई शुरू कर दी।उन्होंने बताए कि यह अभियान लड़कियों को आगे बढ़ाने में बहुत ही कारगर साबित होगा।

Post a Comment

0 Comments