मिशन शक्ति के तहत कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओ को पुलिस ने किया जागरूक



सुजानगंज / जौनपुर:-- मिशन शक्ति फेज 5 के तहत शनिवार को सुजानगंज थाना परिसर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सुजानगंज की लगभग सौ छात्राओ को जागरुक करते हुए मिशन शक्ति केंद्र परामर्श केंद्र निशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबरों पुलिस आपातकालीन सेवा -112 स्वास्थ्य सेवा-102 वूमेन पावर लाइन-1090 चाइल्ड हेल्पलाइन -1098 वूमेन हेल्पलाइन-181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076 साइबर अपराध-930 तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं के बारे में तमाम जानकारियां दी गई। इस अवसर पर प्रभारी उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह,राजनाथ यादव, महिला कांस्टेबल पल्लवी सिंह,संध्या, पूर्णिमा द्वारा मिशन शक्ति अधिकार और कानून के बारे में  जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एव शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments