पुरातन छात्र सम्मेलन 2025 में सम्मानित हुए सुजानगंज के एआरपी डॉ पाल


जौनपुर :-- जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट जौनपुर के  आई सी टी ऑडिटोरियम हाल  में शिक्षा उपनिदेशक एवं प्रिंसिपल डॉ विनोद शर्मा के निर्देशन में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें डायट से प्रशिक्षण प्राप्त पुराने छात्रों को आमंत्रित किया गया जो वर्तमान में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम में पुरातन छात्रों ने अपने अनुभवों को साझा किया और वर्तमान प्रशिक्षुओं को अपने जीवन में सफल होने की प्रेरणा दी । प्राचार्य द्वारा सबको प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम में शामिल सुजान गंज के कर्मठ ए आर पी रहे डॉ विनोद कुमार पाल को शिक्षा उपनिदेशक  द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । अपने सम्बोधन में डा विनोद कुमार पाल ने कहा कि बच्चो को तकनीकी शिक्षा में दक्ष करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारे बच्चे कंप्यूटर, स्मार्ट बोर्ड तथा ऑनलाइन क्लासेज का प्रयोग कर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं ।

Post a Comment

0 Comments