वीरेंद्र कुमार बिन्दु
प्रयागराज :-- सोरांव थाना क्षेत्र के बिगहिया गांव के सामने बीती रात करीब पांच बजे कानपुर बनारस हाइवे पर खड़ी बोलेरो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें हादसे में चार लोगों की मौत हो गई एवं तीन लोगों को गंभीर रुप चोट आई है जिनका इलाज चल रहा है सूत्रों के अनुसार बोलेरो सवार गया श्राद्ध करके लौटे रहे थे बिगहिया गांव के करीब दो किलोमीटर दूर इनकी गाड़ी खराब हो गई रात अधिक होने के कारण गांव के सामने हाइवे पर गाड़ी खड़ी कर गाड़ी के आगे सो गए और कुछ लोग गाड़ी के अंदर ही सो गए सुबह भोर में किसी अज्ञात वाहन ने खड़ी बोलेरो में टक्कर मार दी जिससे मौके पर 1=सुरेश सैनी पुत्र प्रेम नारायण गुलौली मूसानगर कानपुर, 2 सुरेश बाजपेई पुत्र कैलाश बाजपेई सुरेश की पत्नी अज्ञात 4 रामसागर अवस्थी पुत्र जय राम की मौत हो गई गाड़ी में बैठने वाले ममता पत्नी प्रेम नारायण, प्रेमा देवी, कोमल देवी, गंभीर रुप से घायल हो गई हैं जिनका इलाज चल रहा है साथ में रहे प्रेम नारायण ने सभी की जानकारी तस्दीक की है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्यवाहीं कर हर सम्भव मदद कर रही थी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है जिसकी पुष्टि डीसीपी गंगा नगर कुलदीप गुनावत ने की।

0 Comments