रंजीत तिवारी
गोण्डा :-- इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र के महाराजगंज बाजार स्थित साइकिल व कॉस्मेटिक की दुकान में बीती देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। हल्ला गुहार सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। और देखते ही देखते पास स्थित सब्जी, चाय व एक अन्य कॉस्मेटिक की दुकान को अपने आगोश में ले लिया। मौके पर मौजूद लोग आसपास के जल स्रोतों से पानी लेकर आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन आग की विकराल लपटे आग बुझाने में बाधक बनी हुई थी। घंटो कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पांच दुकानों की लाखों रुपए की सामग्री जल कर राख में तब्दील हो चुकी थी।
मिली जानकारी के अनुसार जानकी नगर गांव निवासी डब्लू माली महाराजगंज बाजार में साइकिल कॉस्मेटिक व चाय की दुकान करते थे। देर शाम दुकान बंद करके बगल में ही परिजनों के साथ सोए हुए थे। डब्लू माली की मां खाना खाकर बाहर निकली तो देखा दुकान में आग लगी हुई थी। घटना की जानकारी जानकी चौकी समेत आसपास के लोगों को दी गई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, तब तक आग की तेज लपटों ने बगल स्थित कॉस्मेटिक व सब्जी की दुकान को भी अपने आगोश में ले लिया। पीड़ित डब्लू माली ने बताया कि आग से उनके साइकिल, चाय, व कॉस्मेटिक की दुकान समेत बगल के सब्जी विक्रेता मोहम्मद शमशाद व कॉस्मेटिक की दुकान चला रहे मोहम्मद उमर को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश तिवारी की सूचना पर हल्का लेखपाल आलोक चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर क्षति का अंकल कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजा है।


0 Comments