रिपोर्ट - अबू शहमा
कैसरगंज/ बहराइच :-- उत्तर प्रदेश शासन को अपराध मुक्त प्रदेश व स्वस्थ सुशासन की अभियान के क्रम में बहराइच पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के दिशा निर्देशन में कैसरगंज पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की। पुलिस की सतर्कता से नकबजनी व चोरी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम देने वाला अपराधी मुल्कराज ऑपरेशन लंगड़ा का शिकार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात कैसरगंज पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त कांबिग में अपराधी मुल्कराज से पुलिस की मुठभेड़ हुई, पुलिस को ही देखते ही अपराधी मुल्कराज ने पुलिस टीम पर की अवैध असलहे से फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिस पर पुलिस की गोली से मुल्क राज के पैर में लगने से वह बेबस होकर गिर पड़ा और मौके पर पुलिस वी एस ओ जी के कर्मियों ने उसे धर दबोचा।
इनामी अपराधी शातिर चोर मुल्कराज पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार मामले के सम्बन्ध में पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रवि खोखर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हुजूरपुर एवं कैसरगंज बार्डर पर नटवीर बाबा स्थान के समीप सराय कनहर से हुजूरपुर रोड की तरफ जा रहे संदिग्धों को देखकर पुलिस व एसओजी की संयुक्त कांबिग टीम ने उन्हें रोका, अपराधी द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने पर पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई में दो फायर किया गया, पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी, और वह घायल होकर गिर पड़ा इसके बाद टीम के पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने मुल्क राज को गिरफ्तार कर सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिकी उपचार के उपरांत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में रवि खोखर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक बहराइच के दिशा निर्देशन में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments