अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साइकिल सवार घायल


रिपोर्ट - अबू शहमा 

फखरपुर /बहराइच :--   लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कुंडासर चौराहे के पास मंगलवार दोपहर लगभग 12:00 बजे अज्ञात कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि साइकिल सवार वृद्ध घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार फरहान पुत्र कलीम उम्र करीब 22 वर्ष  निवासी रुकनाडीहा थाना फखरपुर अपनी मोटरसाइकिल  से कैसरगंज की तरफ से रुकनापुर अपने घर आ रहे थे।तभी कुंडासर गांव के पास उनके सामने एक साइकिल से वृद्ध राम अवतार पुत्र नानू उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी रमवापुर थाना कैसरगंज भी आगे आगे साइकिल से कुंडासर की तरफ जा रहे थे तभी बहराइच की तरह से आ रही अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारते हुए कैसरगंज की तरह चली गई, मोटरसाइकिल से साइकिल में ठोकर लगी और दोनों घायल हो गए । लोगों ने दोनों को फखरपुर से कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने बाइक सवार फरहान को मृतक घोषित कर दिया। साइकिल सवार क इलाज चल रहा है। थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि बाइक सवार फरान पुत्र कलीम उम्र लगभग 22 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार घायल है।

Post a Comment

0 Comments