सुजानगंज/ जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र में हौसला बुलन्द चोरों ने एक रात में दो गांवों को निशाना बनाया और दो बड़ी चोरी को अंज़ाम देते हुए नकदी एवं आभूषण सहित लाखों का माल पार कर दिया। एक ही रात दो चोरियों से ग्रामीण दहशत में हैं।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस शीघ्र खुलासा का आश्वासन दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गहरपारा निवासी रामधनी पाल पुत्र कड़ेदीन पाल के घर में सोमवार की मध्य रात 12 बजे से 1:00 बजे के बीच चोरों ने घर का 13 ताला तोड़कर घर के अंदर से एक लाख रुपए नगद और लगभग 10 लाख का आभूषण उठा ले गए। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। राम धनी पाल ने बताया कि 30 नवम्बर को घर में लड़की की शादी पड़ी हुईं हैं। शादी की तैयारी चल रही थी। भीषण चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
दूसरी घटना में चोरों ने नेवादा निवासी महेंद्र गौतम पुत्र गिरिजा शंकर के घर को निशाना बनाते हुए 3 लाख के आभूषण 2 लाख नगद और अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर सीढ़ी के सहारे छत से उतर कर घर का ताला तोड़कर घर में घुसकर सब कीमती सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पीड़ित परिवार के लिखित तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
एक ही रात में दो अलग-अलग गांवों के दो परिवारों में इस भीषण चोरी से ग्रामीण दहशत में हैं। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।



0 Comments