तार चोरी का खुलासा,दो गिरफ्तार



सुजानगंज / जौनपुर :- स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के रतनपुर गांव में एक महीने पहले हुई बिजली के तार की चोरी का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से एक बंडल तार भी बरामद किया है।

 मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी ब्रह्मदेव तिवारी पुत्र हरगोविंद तिवारी करीब एक माह पूर्व मुकदमा दर्ज कराया था कि खेत में लगा बिजली का महंगा तार करीब चार सौ मीटर चोरी हो गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को बीती रात गिरफ्तार करते हुए उनके पास से एक बंडल तार भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कुंवर बहादुर पुत्र झल्लर गौतम निवासी अरुवां एवं साहिल पुत्र जीतलाल गौतम निवासी नगौली के रूप में हुई। थानाध्यक्ष फूलचंद्र पांडे ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments