सुजानगंज/ जौनपुर :- सुजानगंज क्षेत्र में रात को आसमान में ड्रोन उड़ता देखकर ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया गया कि क्षेत्र के दीपकपुर और नाहर मऊ गांव के आसमान में रात को ड्रोन दिखाई पड़ रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष फूलचंद पांडे ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि चिंता की कोई बात नहीं आप लोग घबराए नहीं , पुलिस मामले की जांच कर रही है । क्षेत्र में शादी विवाह में प्रयोग होने वाले ड्रोनों की संख्या का अवलोकन करते हुए उनको निर्देशित किया जाएगा कि इस प्रकार रात्रि के समय ड्रोन उड़ानें का कार्य न करें कि लोगों में दहशत पैदा हो । यदि आप लोगों की तरफ से ऐसा किया जा रहा है तो उसको तत्काल बंद कर दें तथा क्षेत्र में किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं। तथा ग्रामीणों को सलाह देते हुए कहा हम इसकी जांच कर रहे हैं आप लोग चिंता न करें पुलिस हर समय आप सब की मदद के लिए तत्पर रहेगी।

0 Comments