नई दिल्ली
अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पदाधिकारी 7 सितंबर 2025 को राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में एकजुट होने जा रहे हैं। यह बैठक अग्रहरि वैश्य समाज संस्था दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष एवं अग्रहरि फाउंडेशन एक नई पहल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव प्रसाद अग्रहरि के तत्वाधान में आयोजित की जाएगी।
केशव प्रसाद अग्रहरि ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अग्रहरि समाज की एकजुटता, भविष्य की रणनीति और कार्य योजना पर विचार करना है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग संगठनों के चलते समाज बिखराव की स्थिति में है, जबकि जरूरत है कि सभी संगठन मिलकर एक सशक्त संगठन का निर्माण करें, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रहरि समाज को पहचान दिला सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि देशभर में अग्रहरि समाज की संख्या अधिक होने के बावजूद राजनीति में समाज की भागीदारी नगण्य है। अन्य समाज अपनी एकजुटता के दम पर राजनीति में पहचान और हिस्सेदारी बना चुके हैं, जबकि अग्रहरि समाज अभी भी पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा—
"जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागीदारी"— इसी सिद्धांत को लेकर हमें राजनीति में दबदबा कायम करना होगा, तभी हमारे समाज के लोगों को लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनावों में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा।
कार्यक्रम को लेकर अग्रहरि वैश्य समाज संस्था दिल्ली के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं अग्रहरि फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री वेद प्रकाश अग्रहरि बंटी ने बताया कि इस भव्य बैठक का उद्देश्य सभी संगठनों को एक सूत्र में पिरोना है, ताकि समाज एक सशक्त माला की तरह संगठित हो सके।वहीं, प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अनिल अग्रहरि ने कहा कि समाज को एक बैनर के तले लाकर आपसी भाईचारा और मजबूती दी जाएगी। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष माधव प्रसाद अग्रहरि ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज को नई गति और दिशा देगा और भविष्य की रणनीति तय होगी। इस ऐतिहासिक बैठक में अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय और राज्य स्तर तक के सभी संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

0 Comments