खेतासराय /जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के तरसावा नहर पर शुक्रवार की देर रात्रि बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार हुआ, बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है । पुलिस अपनी आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है । क्षेत्रा अधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि बीती रात्रि खुटहन पुलिस पहलमापुर नहर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे । तभी गाभिरन की तरफ से एक मोटरसाइकिल से एक संदिग्ध आता दिखाई दिया, पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तब मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास करते हुए कलापुर की तरफ भागने लगा । थानाध्यक्ष चन्दन रॉय ने थाने को सूचित करते हुए कंट्रोल रूम में सूचना दी । थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय व क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाश का पीछा किया। तरसावा नहर पर टीम को चकमा देते हुए उसने स्पीड बढ़ा दी, इस दौरान बदमाश खड्डे में असंतुलित होकर गिर गया । खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया गोली खेतासराय थानाध्यक्ष के कान के पास से निकल गई। आत्मरक्षार्थ खुटहन और खेतासराय पुलिस द्वारा एक एक राउंड फायरिंग की गई जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो गया।घायल बदमाश को स्थानीय पीएसी सोंधी प्राथमिक केंद्र भेजा । तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद हुआ । युवक ने अपना नाम दीपक दूबे उर्फ रिंकू पंडित निवासी पिलकिछा दौलतपुर थाना खुटहन बताया । जिस पर विभिन्न संगीन आपराधिक मामले दर्ज है ।
वर्ज़न-
खुटहन के पहलमापुर में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी । रुकने के लिए इशारा करने पर बदमाश ने बाइक को टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया । तरसावा नहर पर हुई मुठभेड़ में दीपक दूबे को गिरफ्तार किया गया । उसके पैर में गोली लगी है । अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है ।
अजीत सिंह चौहान, शाहगंज ।

0 Comments