रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही चोरियों से जहां एक ओर लोगों का जीना दुश्वार है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस गश्त पर गम्भीर सवाल खड़े हो रहे हैं अभी हाल में क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत रानीपुर के मजरे लहुरवा में रेनू देवी व पड़ोस में रहने वाली महिला विट्टन के यहां कुख्यात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया था तो वहीं पूरे सिधारी के राजापुर निवासी खेदू को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया छत के रास्ते चढ़ कर नगदी समेत आभूषण लेकर चंपत हो गए फिलहाल ये घटनाएं एक ही रात की बताई जा रही है दिलचस्प बात तो ये रही कि इसी घटना के दूसरे दिन अज्ञात चोरों ने भवनिया पुर उपाध्याय चौराहे पर संचालित देशी व अंग्रेजी शराब की दुकान पर धावा बोला और चोरी की घटना को अंजाम दिया इसी तरह शनिवार यानी बीती रात क्षेत्र अंतर्गत अहिरौलिया निवासी शिवकुमार तिवारी व मालिक राम के घर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया पीड़ितो ने मीडिया को दिए गए बयान में बताया कि पेड़ पर चढ़ कर छत के रास्ते होते हुए जीने के सहारे अज्ञात चोर अंदर घुस आए और घर में रखा बख्शे का ताला तोड़कर नगदी समेत जेवरात उठा ले गये जब इसकी जानकारी हुई तो होश उड़ गए मौके पर डायल 112 बुलाया गया है बता दें इसी तरह क्षेत्र में कुख्यात चोरों के तांडव से हर एक लोग परेशान हैं ताबड़तोड़ चोरी जैसी गम्भीर मामले सामने आ रहे हैं और इधर पुलिस गस्त करने के बजाय मस्त की नींद में सो रही है वहीं इस सम्बन्ध में जब सियो सदर गोंडा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष इटियाथोक से पूंछ कर बताता हूं।

0 Comments