चंदवक/ जौनपुर :-- क्षेत्र के वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कालेज के सामने ट्रेलर की चपेट में आने से एक साड़ी व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रविन्द्र सिंह (20 वर्ष ) निवासी करनौली बिछरामऊ कन्नौज अपनी मोटरसाइकिल से वाराणसी की तरह जा रहा था उसी समय सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रेलर ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया घटना स्थल से कुछ दूर ट्रेलर चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। बताते हैं कि रविन्द्र पिछले एक साल से चंदवक के मनियारेपुर में किराए पर रह कर साड़ी का व्यवसाय किया करता था।
थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह अनुसार घटना को कारित करके भागने वाले ट्रेलर ट्रक को खुज्जी मोड़ से पकड़ लिया गया है।

0 Comments