सराय ख्वाजा / जौनपुर :-- सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गौर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि खेतासराय क्षेत्र के नोनारी गयाशपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह ही परिवार बुधवार सुबह हो रही हल्की बारिश में सुल्तानपुर गौर गांव निवासी किशन बनवासी (14) तथा अतुल बनवासी (12) बारिश से बचने के लिए शीशम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए अचानक गिरी आकाशीय बिजली से दोनों की मौत हो गई।
इसी प्रकार खेतासराय थाना क्षेत्र के गयाशपुर शोनाली गांव में खेत में काम कर रहे 45 वर्षीय बहादुर पुत्र रामदास आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हो गए परिजन उन्हें लेकर अस्पताल गए जहां डाक्टरों ने बहादुर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

0 Comments