घर में लगी भीषण आग , लाखों का समान जलकर राख



कुलदीप विश्वकर्मा 

महराजगंज / जौनपुर :-- सोमवार को नवरात्रि के पहले दिन ही क्षेत्र के सवंसा महराजगंज निवासी अजय कुमार जायसवाल के घर पर शर्ट शर्किट की आग से लगभग 1 लाख रूपये का भारी नुकसान हुआ । 

पीड़ित अजय जायसवाल के अनुसार सुबह करीब 11 बजे के बिजली के तार से हुई शॉट शर्किट से भीषण आग लगी जिसमें 1 से डेढ़ लाख रुपए का समान पूरी तरह से जलकर राख हो गया । परिजनो ने घर में अचानक धुवां देख घबराने लगे और छत पर पहुंच कर मंदिर वाले मकान में देखा तो तेज आग व धुवां से घर में रखे मंदिर , बिस्तर आदि कीमती समान में    आलमारी , कपड़ा , कॉपी किताब , स्टूल मेज , सिलाई मशीन , मंदिर , घर में रखे रजाई गद्दे सहित चारपाई , आदि जलकर राख हो चुका था । जिससे आनन फ़ानन में पड़ोसियों की मदद से पानी फेक कर किसी तरह से आग पर काबू पाया ।

Post a Comment

0 Comments