रिपोर्ट - विजय बाजपेयी
नानपारा/बहराइच :-- सोमवार सुबह मटेरा चौराहे पर जब एसडीएम और बैंक मैनेजर की गाड़ी आपस में टकरा गई दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए वाहनों की रफ्तार धीमी होने से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहे पर उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा की गाड़ी बहराइच की तरफ से आ रही थी और बैंक ऑफ़ बड़ौदा मैना नेवरिया के मैनेजर की गाड़ी नानपारा की तरफ से आ रही थी मटेरा चौराहे से असवा की तरफ मैनेजर की कार मुड़ रही थी तभी बहराइच से आ रही एसडीएम की सरकारी गाड़ी आपस में टकरा गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए,दोनों वाहनों की रफ्तार धीमी होने की वजह से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। मटेरा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को साइड में कराया।आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो गया। मटेरा थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं चाही गई, आपस में सुलह समझौता कर लिया गया है।

0 Comments