फिर आक्रामक हुआ भेड़िया, दो महिला एक पुरुष समेत दो मवेशियों पर किया हमला

 


रिपोर्ट - अबू शहमा 

 बहराइच :--  फखरपुर ब्लॉक के मंझार तौकली में भेड़िया का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार वन विभाग व ग्रामीणों द्वारा हो रही पहरेदारी के बावजूद रात में भेड़िया शिकार पर निकलता है और किसी न किसी को घायल कर वापस चला जाता है हालांकि ग्रामीण हांका लगाते रह जाते हैं बावजूद इसके भेड़िया चकमा देकर भाग जाता है।जबकि मौके पर मंडल स्तरीय वन विभाग की टीम मुस्तैद है। बावजूद इसके बीती देर रात मंझारा के नरेश पुरवा निवासी सारथी देवी केशरवा निवासी चंद्रा देवी पर हमलावर हो गया।वही दूसरी तरफ हरिराम पुरवा में मदन पुत्र रामधनी के गर्दन सर पर हमला कर दिया दूसरी तरफ बलराज पुरवा प्रहलाद चौहान की बकरी व एक अन्य किसान के पड़िया पर हमलावर हो गया ग्रामीणों की जागरुकता से शोर मचाने पर गन्ने में भाग गया।

 डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया ड्रोन कैमरा व शिकारियों की मदद ली जा रही है रात में जनरेटर भी मंगवाया गया है जिससे की बत्ती जाने पर प्रकाश की व्यवस्था भरपूर की जा सके जल्द पकड़ा जाएगा। ग्राम प्रधान नंदवल याकूब, मझरा तौकली प्रधान दीप नारायण यादव, अल्ली पुर प्रधान द्वारा सभी खंभों में लाइट लगवाने का काम तेजी से किया जरहा है।

Post a Comment

0 Comments