*भेड़िए ने लगातार दूसरी बार किया हमला बकरी घायल*
रिपोर्ट - अबू शहमा
फखरपुर/ बहराइच :-- पिछले दिनों विकासखंड फखरपुर के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली में भेड़िए ने 5 वर्षीय बच्ची को अपना निवाला बना लिया था इसके बाद गांव में दहशत सी फैल गई वन विभाग की कई टीमें लगाई गई हैं आज वन विभाग की टीम द्वारा भेड़िए के मांद को देखा गया। भेड़िए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है। इसकी सूचना क्षेत्र में आग की तरीके से फैली हुई है ग्रामीणों का कहना है कि भेड़िया दिन में भी गांव के अंदर दिखाई पड़ा है जब तक लोग दौड़ते तब तक गांव के चारों तरफ गन्ने के खेत होने के कारण भेड़िया आराम से गन्ने के खेत में घुस जाता है। घटनास्थल का जायजा लेने पहुंची सहायक वन संरक्षक रेनू सिंह ने कहा लोगों को मुनादी के द्वारा जागरूक किया जा रहा है हमलावर जानवर शीघ्र ही पकड़ा जाएगा । आज फिर पुनः भेड़िए ने नूर मोहम्मद की बकरी पर हमला कर दिया जिससे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।ब्लॉक प्रमुख फखरपुर रणवीर सिंह मुन्ना व सीता राम पांडे पीड़ित परिवार से मिल कर हर संभव मदद के आश्वासन के साथ खाने-पीने की लिए राशन की व्यवस्था कराई, वही चौंकाने वाली बात सामने आई कि पीड़ित परिवार अभी तक नहीं है राशन कार्ड टूटे छप्पर से बने घर और फूस की टटिया में जीवन यापन कर रहा है जबकि शासन के द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं फिर भी पीड़ित परिवार उन योजनाओं से अब तक अछूता है। सीडीओ बहराइच व खंड विकास अधिकारी फखरपुर प्रतीक यादव ग्राम पंचायत अधिकारी भीम सिंह कुशवाहा व ग्राम प्रधान दीप नारायण यादव ने बताया पीड़ित परिवार को हर प्रकार की आर्थिक सहायता व योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा आवास सूची में नाम है शीघ्र ही दिया जाएगा। दयाराम व बाबरी सहित गांव के ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में लगे हुए सभी बिजली के खम्भों में लाइट लगवाई जाए जिससे सुरक्षा प्रदान हो सके।

0 Comments