सुजानगंज /जौनपुर :-- भयभीत योगी सरकार दमनकारी नीति पर उतर आई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र का काला अध्याय है । उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जौनपुर जिले अध्यक्ष प्रमोद के सिंह ने उस वक्त कहां जब उत्तर प्रदेश पुलिस उनके सुजानगंज आवास पर हाउस अरेस्ट करने पहुंची। रायबरेली में राहुल गांधी का रास्ता रोके जाने के विरोध और पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुधवार को पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी बनारस रवाना होने वाले थे, तभी पुलिस ने उनके सुजानगंज स्थित आवास को छावनी में बदलकर हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान डॉ. सिंह और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। बाहर निकलने की कोशिश में प्रमोद सिंह असंतुलित होकर गिर भी पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि “भयभीत योगी सरकार दमनकारी नीति पर उतर आई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र का काला अध्याय है।”

0 Comments