जौनपुर :- सनातन धर्म में अपने पितरों का गया में तर्पण करने वाला पुत्र सपूत माना जाता है। मान्यता है कि कई जन्मों का पुण्य जब इकट्ठा होता है तब पितरों का गया में तर्पण करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। ऐसे ही सौभाग्यशाली सुजानगंज क्षेत्र के कान्धापुर गांव के निवासी उमापति मिश्र, रमापति मिश्र तथा भाऊपुर निवासी केदारनाथ यादव सपत्नीक गया, जगन्नाथ जी पुरी यात्रा पर निकले हैं। शोभायात्रा में शामिल लोग ढ़ोल तासे एवं बीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों की धुन पर जमकर नाचे।
इसी प्रकार बदलापुर क्षेत्र के बहरा गांव निवासी खगेश दुबे भी अपने पूर्वजों को पिण्ड दान एवं तर्पण करने के लिए गया, जगन्नाथ जी पुरी यात्रा पर निकले। यात्रा प्रारम्भ से पूर्व एवं भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गई जिसमें परिवार के सदस्यों सहित भारी संख्या में इष्ट मित्र एवं ग्रामीण शामिल हुए। गया गदाधर भगवान के गगनभेदी जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।घंटा एवं शंख की ध्वनि की से शोभायात्रा में मानों चार चांद लग गया हो।



0 Comments