रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी/ जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी पिछले चार दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है, सूचना मिलते ही पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार पुत्र दीनानाथ ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बहन बीते 1 सितंबर की सुबह बिना बताए घर से कही चली गई। परिजन लगातार खोजबीन करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिस पर 4 सितम्बर को परिजनों ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर बरसठी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक अजय तिवारी को सौंपते हुए तलाश में जुट गई है।

0 Comments