सांसद के प्रयास से भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के 34 गांव होंगे मूलभूत सुविधायुक्त

 


रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

बहराइच। जनपद बहराइच भारत नेपाल सीमा से सटा हुआ जिला है यहां के गांव के विकास के लिए 56 लोकसभा बहराइच से सांसद डॉक्टर आनंद कुमार गोंड ने एक कार्य योजना तैयार कर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर चर्चा की थी जिसे मंजूरी मिल गई है ।अब भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के 34 गांवों में मूलभूत सुविधाओं से उन्हें लैस किया जाएगा जिससे गांव के लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ ही उन्हें सरकार की संपूर्ण योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। गांव को स्वावलंबी बनाने के लिए सामाजिक आर्थिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से गांव का विकास किया जाएगा जिससे लोग आत्मनिर्भर होंगे और गांव से पलायन भी रुकेगा।

गांव में सड़क,शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, इंटरनेट वाई-फाई, कृषि आधारित उद्योग लघु उद्योग, पर्यटन, हस्तशिल्प,कौशल विकास मिशन, महिला सशक्तिकरण,सामूदायिक भवन, खेलकूद केंद्र आदि के क्षेत्रों के माध्यम से गांव का संपूर्ण विकास कर लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करने के साथ ही उनके जीवन में बदलाव लाना है। तथा ग्रामीणों के पलायन को रोककर स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत भरहा ,भगड़िया ,गौरा पिपरा,खड़िया ,चितलहवा ,घुमनाभारू,जोगिनिया ,ककरहा ,खड़ैचा ,करमोहना ,मझांव ,मटेही ,पौण्डा ,मोतीपुर ,मुर्तिहा, ,सलारपुर,निधिपुरवा ,सोहनी बलई गांव ,सर्रा कला, विश्राम गांव,सोंगवा,बखारी ,मटेही ,भरथापुर, बर्दिया ,फकीरपुरी बिशुनापुर ,रमपुरवा मटेही ,आम्बा ,धर्मापुर,गोपिया, गुलरिहा, सहजनवा,निबिया आदि गांव शामिल हैं। इनमें विकास खण्ड मिहींपुरवा के 31 , नवाबगंज के दो तथा रिसिया विकास खण्ड का एक गांव शामिल हैं।

सांसद डॉ आनंद गोंड ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे लोकसभा क्षेत्र के 34 गांवों का विकास होगा इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर विकास का खाका खींचा गया था जिसकी अनुमति मिल गई है। गांव के विकास के साथ ही लोगों के जीवन में बदलाव आएगा।

Post a Comment

0 Comments