रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच । महिलाओं को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ मोदी जी के जन्मदिन पर आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने प्रतिभाग किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभांरभ बुधवार को किया गया। इस अवसर पर आकांक्षी नगर योजना से संबंधित सम्यक संस्थान द्वारा प्रदान किए गए ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग उपकरण एवं आंखों की जांच से संबंधित अत्याधुनिक उपकरण का लोकार्पण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज मे किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन तथा नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी शिवम द्विवेदी ने किया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय गणमान्य व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नगर स्वास्थ्य प्रबंधक अनूप सिंह व मुख्यमंत्री फैलो अपर्णा तिवारी और तकनीकी सहायक प्रज्ञा सिंह भी गरिमामई उपस्थिति रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक द्वारा बताया गया कि
यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस मौके पर स्वास्थ विभाग में डॉ एन के सिंह, बीपीएम आदित्य गुप्ता, बीसीपीएम राम प्रताप सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित रहे।

0 Comments