जौनपुर :-  जिले के बदलापुर क्षेत्र में अराजक तत्वों द्वारा डा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को छोड़ दिया जिससे गांव में तनाव बढ़ गया। राजनैतिक लोगों द्वारा शुरू प्रदर्शन के बीच पहुंची पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।

मिली जानकारी के अनुसार बदलापुर क्षेत्र के सीड़ गांव स्थापित डा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को मंगलवार/ बुधवार की रात किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार सुबह जब लोग उधर से निकले तो अम्बेडकर की मूर्ति को खण्डित देखकर अचंभित रह गए।यह खबर पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंचे राजनैतिक लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग खण्डित मूर्ति को तुरंत बदलवाने तथा दोषियों को चिंहित कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने खण्डित मूर्ति को बदलवाने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।