सुजानगंज/ जौनपुर:-- स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा मोहरियांव में आठ अक्टूबर से पैंतीस वर्ष पुरानी आदर्श रामलीला का मंचन शुरू होगा। आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति मोहरियांव की एक बैठक चौरा माता मंदिर मोहरियांव पर संपन्न हुई जहां सबसे पहले समिति के संस्थापक स्वर्गीय राम जीत तिवारी को याद किया गया । उसके बाद आठ अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला पर विचार किया गया और रामलीला के मंचन के लिए सभी कलाकारों को अपने अपने अभिनय का दायित्व सौंपा गया। जिसमें राम की भूमिका कार्तिकेय विश्वकर्मा व लक्ष्मण की भूमिका अवकाश तिवारी व सीता आशीष विश्वकर्मा एवं टिंकू तिवारी,राजा दशरथ ओम प्रकाश तिवारी बबलू ,हनुमान का रोल सोनू तिवारी अदा करेंगे । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के डायरेक्टर सोनू तिवारी ने कलाकारों को प्रोत्साहित किया ।इस अवसर पर मैनेजर कमलेश दुबे,उप कोषाध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी (डब्लू),उप महामंत्री अभिषेक मिश्रा,स्टेज डेकोरेशन मंत्री विमल मिश्र व मेकअप मैन मोनू विश्वकर्मा, मोहम्मद सैफ, बड़े चौबे, मिंटू पांडे, बाबा मिश्रा, डब्बू मिश्रा,पप्पू पाण्डेय, राम जी पाण्डेय,जनार्दन दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 Comments