रिपोर्ट:- वीरेन्द्र कुमार बिन्दु
प्रयागराज / थरवई :- बुधवार को जिला पंचायत सदस्यों की एक टीम जिलाधिकारी प्रयागराज से मिलकर एक ज्ञापन दिया जिसमें थरवई विद्युत उपकेंद्र गोड़वा अधिष्ठापन के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए निवेदन किया। जिला पंचायत सदस्य विजय गौतम ने बताया कि उपजिलाधिकारी सोराब हीरालाल सैनी द्वारा कुछ दिनों पूर्व ही बड़नपुर गांव मे जमीन गाटा संख्या 584 की पैमाईश की गई मगर उसका आवंटन विद्युत विभाग को नहीं हो सका है जो जन हित का कार्य है गोडवा उपकेंद्र गंगा के बाढ में हर साल डूबता है जिससे करीब पचास गांव प्रभावित होते है इसी क्रम में पंचायत सदस्यों का एक दल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी कुछ दिनों पूर्व मिल चुका हैं जिसमें उपमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को जल्द कार्यवाही के लिए कहा है । इसके पूर्व गंगा की बाढ़ आने से उपकेन्द्र डूब गया जिसमें गोडवा उपकेंद्र से सप्लाई बंद हो गई । क्षेत्र के महेश यादव विजय गौतम बिहारी लाल रणजीत यादव, महेंद्र गिरि सहित दर्जनों लोगों ने उपजिलाधिकारी सोराब से जमीन की मांग की थी ।

0 Comments