मिली जानकारी के अनुसार विनय कुमार शर्मा काफी दिनों से बीमार चल रहे थे,उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। सोमवार को वे अपने घर से सुबह लखनऊ गए जहां डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली पहुंचते ही उनकी मंगलवार सुबह मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही वित्तविहीन प्रबंधक संघ में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में लिटिल फ्लावर एकडमी स्कूल के परिसर में एक शोक सभा किया गया जिसमें वित्तविहीन प्रबंधक संघ के संरक्षक इन्दु प्रकाश त्रिपाठी एवं एम.पी. पटेल सहित प्रबंधको की उपस्थिति में विनय शर्मा की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया वक्ताओं ने बताया कि विनय शर्मा की मौत से शिक्षा जगत एवं वित्तविहीन प्रबंधक संघ की बहुत बड़ी क्षति हुई है। जिसे पूरा नहीं किया जा सकता।
लोगों ने उनकी मौत पर दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना किया गया कि उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे और अपने चरणों में यथा स्थान दें। इस अवसर पर मंगला प्रसाद गिरी, ओम प्रकाश द्विवेदी, सुशील मिश्र,मनोज कुमार मिश्र, संतोष पटेल, श्याम शंकर उपाध्याय, नागेन्द्र मौर्य, राजकुमार पटेल, सुशील सिंह, डा० विद्यासागर त्रिपाठी, एल० सी० निषाद सहित प्रबंधक उपस्थित रहे।


0 Comments