शमीम अहमद
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के एक मैरेज लॉन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
बताया जाता है कि शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ अजय सिंह ने किया उन्होंने कहां की रक्तदान बहुत बड़ा दान होता है। युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता बढ़-चढ़ के रक्तदान कर रहे है। जिलाध्यक्ष भाजयुमो मछलीशहर अखिल प्रताप सिंह ने कहां देश के प्रधानमंत्री सेवा भाव से कार्य करते हैं।इसलिए इस तरह का आयोजन हम लोग उनके जन्मदिन पर प्रतिवर्ष करते है। प्रदेश दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहन लाल श्रीमाली ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक सुषमा पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ब्रम्हदेव मिश्रा , राकेश शुक्ला ,, श्याम दत्त दुबे , पंकज पाठक , शिवशंकर गुप्ता जी, शरद उपाध्याय , राजेश सिंह , राजेश जायसवाल, विनोद जायसवाल , अनुज जायसवाल , अरुण राय गोलू , रमेश विश्वकर्मा , रोशन सिंह , मनोज सिंह, पिंटू दुबे , भगवान दास पटेल जी, धवल मिश्रा, आशीष सिंह मीनू , सतेंद्र सिंह जी, सत्यम सिंह , आदर्श सिंह जी, शेर बहादुर मौर्या , विनय सिंह, नामवर सरोज के साथ लोग उपस्थित रहे।

0 Comments