महराजगंज :-- महराजगंज से गोरखपुर जा रही तीन रोडवेज बसों की भिड़ंत में लगभग 40 लोग यात्रा हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाते हुए घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रोडवेज की दो बसें महराजगंज से गोरखपुर जा रही थी दोनों बसें आगे पीछे चल रही थी इसलिए बीच पीछे से आ रही तीसरी रोडवेज बस ओवरटेक करते हुए अगली बस में जा भिड़े तब तक पीछे से आ रही दूसरी बस भी उससे भिड़ गई जिससे तीनों बसों में सवार लगभग 100 यात्रियों में से लगभग 40 यात्री घायल हो गए। घायलों में 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया गंभीर रूप से घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करते हुए कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही ट्रामा सेंटर पहुंचे जिला अधिकारी ने घायलों का हाल जानने के बाद चिकित्सकों को निर्देशित किया कि घायलों का बेहतर इलाज किया जाए। एक प्रश्न के जवाब में जिला अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार के साथ ओवरटेक और बरसात लग रहा है पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी है दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments