सुजानगंज /जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के देवकली गांव से शनिवार को गया धाम बिहार में भगवान गदाधर के दरबार में अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान करने के सनातन धर्मावलंबी गया धाम के लिए रवाना हुए।
इस समय पितृ पक्ष में पितरों को पिंडदान देने के लिए सनातन धर्मावलंबी पुत्र अयोध्या,काशी, प्रयागराज, गया, जगन्नाथ जा रहे हैं। इसी प्रकार देवकली गांव के समाजसेवी शिवकुमार सिंह, पत्नी सहित और माता प्रसाद सिंह, शिव प्रसाद सिंह पत्नी सहित अपने पितरों को पिंडदान (तर्पण) करने के लिए शनिवार को गाजे बाजे के साथ गांव का भ्रमण कर अयोध्या के लिए रवाना हो गए। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों. सहयोगियों. परिचितों एवं परिजनों ने उनका माल्यार्पण कर उन्हें विदाई दी। मान्यता के अनुसार गया धाम ,जगन्नाथ धाम में पिंडदान करने से पितरों को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। और परिजनों को आशीर्वाद मिलता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने श्री सिंह को माल्यार्पण कर उन्हें विदा किया।इस अवसर हाईकोर्ट प्रयागराज एसोसिएशन बार कौंसिल के उपाध्यक्ष राजकुमार त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता, सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

0 Comments