रात में ड्रोन उड़ानें वालों पर होगी सख्त कार्रवाई


बदलापुर/ जौनपुर :-- क्षेत्र के बदलापुर खुर्द एवं तियरा बाजार में बुधवार की रात आसमान में एक साथ आधा दर्जन से अधिक ड्रोन उड़ते देखे गए। अचानक आकाश में चमकती लाइटों के साथ उड़ते ड्रोन को देख ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। बदलापुर खुर्द बाजार के ऊपर रात करीब सात बजे से ही छह से सात ड्रोन उड़ते हुए ग्रामीणों ने देखा। यही स्थिति तियरा बाजार में भी रही। रात आठ बजे वहां भी लोगों ने आसमान में ड्रोन उड़ते देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।अकारण ड्रोन उड़ने की सूचना से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई लोग दहशत में अपने घरों में दुबक गए। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि तियरा बाजार के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा गया, लेकिन वहां कुछ दिखाई नहीं दिया। वहीं बदलापुर खुर्द बाजार के पास ड्रोन उड़ने की वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराई गई है।

पुलिस का कहना है कि कुछ लोग शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं। ड्रोन उड़ाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments