बहराइच । खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने अचानक हमला कर घायल कर दिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है ग्रामीणों ने पिंजरा लगा कर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार कतर्नियाघाट के मुर्तिहा सेमरी घटही बीट में खेत गई महिला पर तेंदुआ ने हमलाकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने महिला को एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के रेंज मुर्तिहा के सेमरी घटही के निवियापुरवा गांव निवासिनी कल्याणी 40 वर्ष पत्नी काशीराम अपने खेत में निराई का काम कर रही थी जंगल से निकले तेंदुए ने अचानक महिला के गर्दन पर हमलाकर दिया तेंदुआ का हमला देख महिला चिल्लाने लगी जिसपर खेतों में काम कर रहे लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला की तरफ दौड़े जिस पर तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया तेंदुआ के हमले में महिला के घायल होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा सेमरी घटही वन चौकी पर दी ।सूचना पर वन टीम के साथ मौके पर पहुंचे वन दरोगा गणेश शंकर शुक्ला व ऋषभ प्रताप सिंह ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी मिहींपुरवा पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया है। तेंदुए के हमले में महिला के घायल होने से गांव के लोगों में दहशत है ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

0 Comments