बदलापुर/ जौनपुर :-- विधानसभा की बैठक में संतृप्त विधानसभा क्षेत्र का दावा करने वाले विधायक के विधानसभा क्षेत्र में विकास की ऐसी आंधी आई कि गांधी नगर घुसकुरी बगौझर सड़क की सारी गिट्टियां उड़ गई और विधायक जी को इसकी हवा भी नहीं लगी।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त सड़क पर प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों का आना जाना है और आए दिन बच्चे गिर कर चोटहिल हुआ करतें हैं साथ ही साथ इस सड़क पर चलने वाले राहगीरों के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय लोग अपने कर्मठ विधायक की तरह आशा भरी निगाहों से देख रहें हैं। लोगों का मानना है कि यदि शीघ्र इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो किसी बड़ी घटना घटित हो सकती हैं।

0 Comments