मुर्तिहा पुलिस एसओजी व सर्विलांस टीम ने सात ट्रैक्टर सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 


रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल

बहराइच। पुलिस एसओजी व सर्विलांस टीम ने  बहुत बड़ी घटना का खुलासा करते हुए सात ट्रैक्टर बरामद करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किसानों से ट्रैक्टर धोखाधड़ी कर फर्जी कागजात तैयार कर पुनः बेचने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। थाना मूर्तिहा पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन वांछित सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात ट्रैक्टर बरामद किए हैं। यह कार्रवाई गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना मुर्तिहा में दर्ज मुकदमा पर की गई है।

दिनांक 29 जून 2025 को दो अलग-अलग किसानों ने पुलिस को सूचना दी कि दुर्गेश कुमार पुत्र बेचन सिंह निवासी तुलसीपुर माझा, गोण्डा ने उनसे ट्रैक्टर किराए पर लिए थे। वह न तो तय किराया दे रहा था और न ही ट्रैक्टर वापस कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के दौरान की गई है।

जांच में सामने आया कि कुलदीप सिंह ने दुर्गेश से कई ट्रैक्टर किराए पर लेकर उन्हें सुभाष कुमार को बेच दिया। इसके बाद सुभाष कुमार ने रामजी शर्मा से मिलकर किसानों के साथ धोखाधड़ी की और फर्जी कागजात तैयार कर ट्रैक्टरों को विभिन्न किसानों को बेच दिया।अभियुक्तगण एक संगठित गिरोह बनाकर किसानों से ट्रैक्टर फाइनेंस करवाते, फिर रेलवे ठेके के नाम पर ट्रैक्टर लेकर उनके नकली कागजात तैयार कर देते और उन्हें आगे बेचकर किसानों को ठगते थे। पुलिस टीम ने आरोपितों की निशानदेही पर सीतापुर, शाहजहांपुर और बाराबंकी जिलों से सात ट्रैक्टर बरामद किए, जिनका संबंध बहराइच, गोंडा व गोरखपुर जनपदों के मुकदमों से है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

कुलदीप सिंह पुत्र अखिलेश सिंह निवासी ग्राम पूरे बसावन, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़

सुभाष कुमार पुत्र लल्लू सिंह निवासी ग्राम जगतपुर खास, थाना बेवर, जनपद मैनपुरी

रामजी शर्मा पुत्र रामबाबू शर्मा निवासी ग्राम भदावल, थाना छाता, जनपद मथुरा

गिरफ्तार अभियुक्तों को बरामद ट्रैक्टरों के साथ माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इतनी बड़ी घटना का खुलासा होने से लोग मुर्तिहा पुलिस एसओजी व सर्विलांस टीम की सराहना कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments