66200 रुपए लूट की घटना निकली झूठी , पुलिस ने किया खुलासा

रिपोर्ट - विरेन्द्र गुप्ता बिन्दु 

प्रयागराज/ थरवई-- सोमवार को थरवई थाना क्षेत्र के सरायचंडी प्रतापपुर चौराहे के पास बकरा व्यापारी सिकंदर पुत्र अमीम मलाका मय भैंसाही से बकरे को लेकर मामूली बात पर  कहा सुनी हुई थी जिसकी गलत सूचना थरवई पुलिस को दी जिसमें 66200 रुपए लूट की बात बताई गई।  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने इलाके से कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी जिससे घटना में तीन लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली जिसमें सुरेश यादव पुत्र दीपक चंद यादव कल्याणपुर थरवई, शिवांश पाण्डेय जयति पुर थरवई, रोहित यादव बसौधा थरवई थे पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि सिकंदर से हंसी मजाक में कहा गया कि ये बकरा मेरा है इतने बकरा पटक कर कहा कि इसकी पुष्टि करो और मारपीट हो गई सिकंदर द्वारा सबक सिखाने के नियत से छिनैती का झूठा मुकदमा दर्ज कराया जो जांच में असत्य पाया गया। घटना का अनावरण थरवई पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तारी टिम में थाना प्रभारी ओम प्रकाश,महेश चंद, अरविंद यादव, अमित कुमार गोविंद, हेम कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments