मजदूरी करने वाले युवक को 4.42 करोड़ की जीएसटी का नोटिस

 


मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर :-- आय-कर विभाग ने मुंगराबादशाहपुर के धौरहरा निवासी एक मजदूरी करने वाले युवक के नाम 4.42 करोड़ जीएसटी बकाया का नोटिस मिलने का मामला सामने आया है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर उसके साथ बड़ी जालसाजी होने की बात बताने का प्रयास किया है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त मुहल्ला निवासी रोहित कुमार सरोज पुत्र लक्ष्मी शंकर सरोज घर पर रहता है और मजदूरी करने परिवार का जीवन यापन करता है। रोहित को एक पत्र मिला जो उपायुक्त राज्य कर जौनपुर एवं सहायक आयुक्त जीएसटी द्वारा 30 अगस्त को जारी पत्र मिला जिस पर रोहित के नाम 4.42 करोड़ जीएसटी बकाया होना दर्शाया गया है। रोहित ने बताया कि अज्ञात जालसाजों द्वारा उसके आधार और पैन का दुर्पयोग करके एक महीने में 24 करोड़ 52 लाख 80 हजार रूपए का लेन-देन किया गया है जिसके कारण आय-कर विभाग ने उसके नाम चार करोड़ बयालिस लाख चार हजार चार सौ रुपए का नोटिस दिया है।


Post a Comment

0 Comments