रिपोर्ट - कुलदीप विश्वकर्मा
महाराजगंज /जौनपुर :- क्षेत्र के ग्राम सभा सेतापुर में स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के शिक्षा व्यवस्था को देखकर प्राइवेट विद्यालय और अन्य परिषदीय विद्यालय प्रेरणा ले रहे हैं। यहां पर लगभग पिछले 15 वर्षों में बच्चों की संख्या 300 के पार रही है यह विद्यालय पहले अभिनव विद्यालय हुआ उसके बाद इंग्लिश मीडियम विद्यालय में चयनित किया गया शिक्षा व्यवस्था लगातार अच्छी होने के नाते पीएम श्री विद्यालय में चयनित हो गया। 2016 में तत्कालीन जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी विद्यालय पर आए उनके आवाहन पर अभिभावक बच्चों के लिए प्रधानाध्यापक लाल साहब यादव के सहयोग से 80000 रुपए के फर्नीचर की व्यवस्था हुई। वर्तमान में बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल करोना काल में विद्यालय पर आकर विद्यालय की ओपनिंग कराए थे विद्यालय की प्रशंसा भी खूब की थी एसडीएम बदलापुर वर्तमान विधायक रमेश चंद मिश्रा ने साफ सफाई बच्चों के टैलेंट को खुब सराहा विद्यालय पर अभिभावक अपने बच्चों को फोर व्हीलर से भी लाकर छोड़ते हैं सभी कार्य कैमरे की निगरानी में प्रतिदिन किया जाता है स्मार्ट क्लास से पढ़ाई अच्छी तरह होती है इस विद्यालय के पांच बच्चों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राज्यपाल के हाथों पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद पटेल इस पीएम श्री विद्यालय का समय-समय पर निरीक्षण करते रहते हैं ब्लॉक और तहसील स्तर तक के प्राइवेट स्कूल और परिषदीय स्कूल के लिए यह प्रेरणा स्रोत बन गया है।

0 Comments