रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार बिन्दु
प्रयागराज :-- जिले में थरवई थाना क्षेत्र में सोमवार को शाम करीब चार बजे दिन दहाड़े एक बकरा व्यापारी से ₹66200 की लूट का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मलाका मयभैंसाही निवासी सिकंदर पुत्र अमीन से सराय चंडी प्रतापपुर चौराहे के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर 66200रुपए लुट लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

0 Comments