जमीनी विवाद में एक युवक की हत्या,चार घायल



सुजानगंज/जौनपुर:-- सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार गांव में सोमवार रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।मारपीट में एक युवक की मौत हो गई जबकि महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार नागेन्द्र पटेल पुत्र रामकरन पटेल अपने रिश्तेदार ओमप्रकाश पटेल के साथ तेरहवीं के भोज से लौट रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बचाने के लिए रामकरन की बेटियां अलका पटेल (24), प्रीति पटेल (27) और छोटा बेटा अनुराग मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी बुरी तरह पीट दिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामकरन को मृत घोषित कर दिया।



घटना की सूचना पर थाना प्रभारी फूलचंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गए । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 2 घंटे के भीतर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद किए। पुलिस ने दो नामजद मंगलदास पटेल पुत्र स्व. रामशरण, सुरेंद्र पटेल पुत्र मंगलदास निवासी बेलवार तथा परिजनों की शिनाख्त पर प्रेमचंद्र पटेल, गोविंद पटेल, सोनू पटेल, सचिन पटेल, शिवम पटेल, जवाहर लाल पटेल को गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही कर रही है।

Post a Comment

0 Comments