आटा चक्की में फंसकर महिला की मौत


रिपोर्ट - विजय बाजपेयी 

नानपारा/बहराइच। नानपारा के मेहरबान नगर स्थित आटा चक्की के पट्टे में फंसकर महिला की मौत हो गई। बुधवार की शाम नानपारा के सलिकाबाद निवासी 70 जामुद्रा देवी मेहरबान नगर स्थित बिजली से चलित अनन्या आटा चक्की पर लगे तेल कारखाने पर तेल निकलवाने आई थी तेल निकलवाकर लौटते समय महिला का पल्लू पट्टे में फंस गया चीख सुनकर जब तक संचालक सांवली प्रसाद चक्की बन्द करते तब तक महिला पट्टे में फंस गई थी। फसने से महिला की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। महिला के पति रंगी लाल व बेटे मनोज व सनोज मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते हैं।

Post a Comment

0 Comments