तमिलनाडु :-- तमिलनाडु के करूर में शनिवार शाम एक रैली में हुई भगदड़ में 38 से अधिक लोगों के मरने तथा 60 से अधिक लोगों के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) की एक रैली तमिलनाडु के करूर में रैली आयोजित थी जिसमें विजय समय से काफी विलम्ब से पहुंचे। ज्यादा भीड़ और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। कई दर्शक और कार्यकर्ता गर्मी से बेहोश हो रहें थे। विजय ने मंच पर पहुंच कर अपना सम्बोधन शुरू किया इसी बीच एक 9 वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना मिली जिसके बाद विजय ने मंच से कार्यकर्ताओं व पुलिस से बच्ची को खोजने की अपील किया और अपना भाषण बीच में ही बन्द करके मंच से नीचे उतर गए इसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई जिससे लगभग सौ लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने 38 लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि 60 लोगों का इलाज चल रहा है।
अभिनेता से नेता बने विजय की उक्त रैली में 10 हजार लोगों के इकट्ठा होने की परमीशन ली गई थी और पुलिस प्रशासन लगभग 50 हजार लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद कर रही थी लेकिन वहां लगभग 1.20 लाख लोगों की भीड़ हो गई जिसके कारण लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।

0 Comments