लापता अधेड़24 घंटे के अन्दर बरामद अयोध्या से खोज निकाली पुलिस



रंजीत तिवारी 

गोंडा :--  इटियाथोक थाना क्षेत्र के मध्य नगर गांव निवासी उदयभान सिंह (50) के लापता होने के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए अयोध्या से बरामद किया है। उदयभान सिंह गुरुवार को घर से निकले थे और शुक्रवार तक घर नहीं लौटे थे, जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उदयभान सिंह को अयोध्या से सकुशल बरामद कर लिया। उदयभान सिंह के बेटे सुधांशु सिंह ने बताया कि उनके पिता सीताराम गंज चौराहे पर चाय की दुकान चलाते हैं और शुक्रवार को दुकान बंद कर पैदल जमुना गंज दवा लेने चले गए थे। परिजनों ने पुलिस की इस सफलता की प्रशंसा की और उनका धन्यवाद किया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है और वे अपने परिवार के सदस्य को सकुशल वापस पाकर खुश हैं।

Post a Comment

0 Comments