गोंडा- बलरामपुर मार्ग पर जानकी नगर पुलिस चौकी के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक से कुचल कर जानकी नगर निवासी पूर्व प्रधान राम चरन पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार राम चरन पांडेय मोटरसाइकिल से बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर बलरामपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़े और ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। चौकी प्रभारी शेषनाथ पांडेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

0 Comments