अबू शहमा
कैसरगंज/बहराइच :-- मंझारा तौकली क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और शनिवार की सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को दहला दिया। गंधु झाला गांव में एक आदमखोर भेड़िए या तेंदुए ने दिन-दहाड़े 3 साल के मासूम बच्चे को उठा लिया।जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रक्षा राम का तीन वर्षीय पुत्र को उक्त जंगली जानवर घर के पास से ही उठा ले गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान दीप नरायन यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे की तलाश शुरू की गई। सघन खोजबीन के बावजूद अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते इस क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।फिलहाल ग्रामीण संयुक्त रूप से बच्चे की खोज में जुटे हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में एक ओर दहशत तो दूसरी ओर आक्रोश का भी माहौल है। मौके एसडीएम कैसरगंज अखिलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी रवि खोखर, खंड विकास अधिकारी प्रतीक सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी भीम सिंह कुशवाहा सहित वन विभाग की टीम मौजूद ड्रोन कैमरे से बच्चे की तलाश जारी। सपा विधायक आनंद कुमार यादव भी मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार से की मुलाकात।

0 Comments