करंट की चपेट मे आने से युवक की मौत



महराजगंज /जौनपुर :--  क्षेत्र के चारों गांव में शनिवार तड़के एक हृदयविदारक हादसे में मंदबुद्धि युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। चारों गांव निवासी मृतक 29 वर्षीय संदीप कुमार मिश्रा पुत्र स्व रामअजोर जो अपनी मां और दो बहनों के साथ हाल ही में बने नए आवास में रह रहा था।

परिजनों के अनुसार, संदीप जन्म से ही मानसिक रूप से कमजोर था। शनिवार सुबह करीब 5 बजे वह बाहर शौचकर  आया तो कमरे के बाहर लगे सीमेंट सेड में रखा फर्राटा पंखे को सीधा करने लगा पंखा छूते ही संदीप जोरदार करंट की चपेट में आ गया। वह जमीन पर गिर पड़ा पंखा उसके ऊपर ही चिपका रहा इससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

परिवार में हादसे के बाद कोहराम मच गया। संदीप की बूढी मां और दोनो बहनें बार-बार बेहोश हो रही हैं। बहन पूजा रो-रोकर बेसुध हो गई है।

मृतक की मां पहले से ही मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही हैं। संदीप अपने मां और दो बहनों के साथ गांव में ही रह रहा था।

घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जानकारी मिलते ही पर   मौके पर साढे 10 बजे क्षेत्रीय विधायक रमेशचन्द्र मिश्रा भी मृतक के घर पहुचकर परिजन को शोक व्यक्त किया |

Post a Comment

0 Comments